रुद्रपुर, जून 25 -- खटीमा, संवाददाता। क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जासेस क्लब द्वारा 'स्वर समर्पण' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुर कोकिला और भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर को समर्पित रहेगा। गुरुवार को क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लोहनी, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता और सचिव रितु जोशी ने बताया कि जासेस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज में मौजूद प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। क्लब पिछले तीन वर्षों से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 'स्वर समर्पण' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो लता मंगेशकर को समर्पित एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- स्वर समर्पण कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाओं को ...