प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत बुधवार को समिति के सभागार में स्वर लय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समिति के सचिव अरुण कुमार व रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहली प्रस्तुति संगीता विश्वकर्मा के निर्देशन में भरतनाट्यम मंगलाचरण की रही, जिसमें विद्यार्थियों ने राग योग में आदित्य योग व आदि ताल में मंगलाचरण की मनमोहक प्रस्तुति दी। दुर्गेश नंदिनी के निर्देशन में विद्यार्थियों की कथक की तीन ताल में प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। डॉ. आइना बसु के निर्देशन में शास्त्रीय गायन के जरिए राग देश में स्वर विस्तार, सरगम गीत, द्रुत ख्याल, आलाप व विभिन्न रचनाओं के साथ कजरी व झूला की प्रस्तुति से समां बांधा। संगीत विभाग की शिक्षिका उमा दीक्षित के निर्देशन में गीत व ...