पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर। सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज की पलामू जिला स्तरीय बैठक रविवार को बीसफूटा रोड स्थित बैजनाथ सिंह सेवा आश्रम परिसर में करते हुए तीन सितंबर को होने वाले विशेष सत्संग समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला संयोजक रामगोविंद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवचन पंडाल, स्वागत, भोजन, सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की जानकारी ली गई और सेवा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संस्थान के झारखंड प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह ने बताया कि दो सितंबर को स्वर्वेद संदेश यात्रा मेदिनीनगर पहुंचेगी। तीन सितंबर के विशेष सत्संग में संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज आध्यात्मिक संबोधन करेंगे। उन्होंने बताया कि 14-15 दिसंबर को वाराणसी के उमराहा आश्रम में वार्षिकोत्सव, समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव और 25...