भागलपुर, मार्च 20 -- प्रखंड के कमरगंज दुर्गा स्थान परिसर से गुरुवार को भारतीय नववर्ष के अवसर पर स्वर्वेद यात्रा का आयोजन हुआ। भागलपुर संत समाज शाखा कमरगंज, फतेहपुर, गनगनियां द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व विनोद कुमार राय कर रहे थे। बाजे-गाजे के साथ निकाली गई स्वर्वेद यात्रा में महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह यात्रा कमरगंज दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर गनगनियां दुर्गा स्थान तक पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा समाप्ति के उपरांत सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपदेशक कैलाश आनंद, जयप्रकाश, विजय जायसवाल, डॉ. संजय कुमार ने उपस्थित श्रोताओं को शिक्षा प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...