वाराणसी, अप्रैल 18 -- चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर से डुबकिया बाजार तक फ् लाईओवर बनेगा। इस सिलसिले में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह को जानकारी दी है कि परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है। सांसद ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा गया था। इस फ्लाईओवर के निर्माण से वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर जाम और हादसों से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर मंदिर क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- राजधानी की रफ्तार बढ़ाएंगे 18 फ्लाईओवर, जाम भी कम होगा यह भी पढ़ें- जाम ख़त्म करने के लिए 18 फ्लाइओवर बनाने को लेकर अध्ययन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.