कानपुर, जून 25 -- कानपुर। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कराने की मिल रही जानकारी की सूचना पर रेलवे अफसरों और वाणिज्य टीम ने छापा मारा। एक यात्री को बिना टिकट सफर करते पकड़ा। सीएमआई ने उसे चार्ज किया। वहीं इस ट्रेन में रेलवे रोस्टर के हिसाब से एक टीटीई को चढ़ना था वह नहीं चढ़ा। पता चला कि वह लखनऊ के रहने वाले हैं तो लखनऊ से ट्रेन चलने पर ड्यूटी संभालते हैं। एसीएम पवन कुमार ने बताया कि छापेमारी हुई थी पर शुक्रवार को आकर बताएंगे। डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने बताया कि रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...