दरभंगा, मई 20 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। कलवाड़ा-सनहपुर पथ पर बेदौली चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर स्वर्ण व्यवसायी से दो हजार रुपये नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात लूट लिये। स्वर्ण व्यवसायी सनहपुर निवासी प्रभु ठाकुर कलवाड़ा चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर 18 मई की देर शाम घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी भी की, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। जाले एवं कमतौल थाने की पुलिस ने भी एसडीपीओ एसके सुमन के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की. यह भी पढ़ें- स्वर्णकार समाज ने उपायुक्त व एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहारघटना का विवरण प्रभु ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मैं जाले थाना क्षेत्र के कलवाड़ा बाजार में आभूषण की दुकान चलता हूं।...