बेगुसराय, मई 17 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पुलिस ने गौरीपुर के पास स्वर्ण व्यवसायी से नगदी एवं लाखों रुपये के जेवरात लूट मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2025 को सैदपुर विष्णुपुर-गौरीपुर सड़क स्थित गौरीपुर के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी संतोष कुमार को हथियार का भय दिखाकर रोक लिया था। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 55 हजार रुपये नकद तथा करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिये थे। मामले को लेकर पीड़ित व्यवसायी ने नावकोठी थाने में कांड संख्या 83/25 दर्ज कराया था।

गिरफ्तारी और जांच थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि अनुसंधान एवं गुप्त सू...