हाजीपुर, अप्रैल 12 -- वैशाली। सं.सू. थाना क्षेत्र के मदरना पुरानी बाजार स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी के बाइक की डिक्की से करीब तीन लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की शाम करीब 7:15 बजे तब घटी जब स्वर्ण व्यवसायी राजू साह अपने दुकान आईशा ज्वेलर्स बंद कर एक थैले में कुछ स्वर्ण एवं चांदी के आभूषण निकाल कर, बाइक की डिक्की में डालकर, डिक्की बिना लॉक किए ही दुकान के सटर का ताला बंद करने लगा। इसी बीच पहले से घात लगाए एक चोर बाईक की डिक्की से स्वर्णाभूषणों वाली थैली निकाल लिए, और पास में उजले रंग की अपाचे बाइक लिए तैयार खड़े अपने साथी के साथ बैठकर तेजी से मदरना चौक की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही दुकानदार राजू चीख पुकार करने लगा। जिससे दुकान पर भीड़ लग गई। जहां से लोगों ने स्थानीय वैशाली थाना एवं पुलिस...