स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के बाद व्यवसायी संघ की आक्रोशपूर्ण हुई बैठक
हाजीपुर, अगस्त 29 -- बीते दिन प्रखंड क्षेत्र के लोमा गांव स्थित बिंदी चौक के स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार की अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या कर देने को लेकर शनिवार को बाजार के साहू धर्मशाला में बिहार राज्य स्वर्णकार संघ के बैनर तले एक आक्रोश पूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा सोनी ने की,जबकि संचालन संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार सोनी ने किया। बैठक में घटना की घोर निंदा करते हुए अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
सरकारी पहल की कमी साथ ही जंदाहा थाना एवं तिसीऔता थाना पदाधिकारी से सख्त कदम उठाते हुए न्याय की मांग की है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि घटना का उद्भेदन 48 घंटे में किया जाए, वरना वैशाली जिला सहित बिहार के स्वर्ण व्यवसायी आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.