मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी बाजार में सोमवार की शाम स्वर्णकारों ने एक बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के देश की जनता के नाम संबोधन में एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने वाली अपील का विरोध किया। शहर के स्वर्णकार और सराफा संघ का कहना था कि सोने की महंगाई से कारोबार पहले ही चौपट है। पीएम की अपील से उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति बन सकती है। पुरानी बाजार सराफा मंडी में पूरे दिन व्यासायियों में यह अपील चर्चा का विषय बना रहा। उन्हें कारोबार प्रभावित होने का भय सताने लगा है। अखिल भारतीय सराफा संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सर्राफ ने कहा कि दो साल से आभूषण कारोबार की स्थिति पहले ही खराब है। यह भी पढ़ें- पांच किलो राशन लेने वाला आखिर सोना क्या खरीदेगा: सुनील सिंह ऐसे में प्रधानमंत्री की अपील आहत करने वाली है। वहीं, बिहार राज्य स...