छपरा, अप्रैल 8 -- छपरा, हमारे संवाददाता lशहर में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को टाउन थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी ग्रामीण एसपी राम पुकार सिंह ने की। बैठक में स्वर्ण व्यवसाय संघ के पदाधिकारी, स्थानीय ज्वेलरी दुकानदार, टाउन थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी राम पुकार सिंह ने स्वर्ण व्यवसायियों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ज्वेलरी दुकानों को लेकर अपराधियों की नजर अधिक रहती है, इसलिए सतर्कता और आधुनिक सुरक्षा उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और मजबूत ताले लगाने ...