कुशीनगर, जून 7 -- कुशीनगर। स्वर्ण व्यवसायिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक शहर के गंगीराम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, व्यवसायिक समस्याओं के समाधान तथा आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव और विचार रखे। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कार्य करना होगा। बदलते कारोबारी माहौल में व्यवसायियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई。

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प सदस्यों ने अधिक से अधिक स्वर्ण व्यवसायियों को संघ से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने...