हाजीपुर, मार्च 8 -- वैशाली। सं.सू. दाउदनगर के स्वर्ण व्यवसाई हिमांशु कुमार हत्याकांड के फरार अभियुक्त आर्यन कुमार की शनिवार को गिरफ्तारी के बाद आर्यन के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में संलिप्त दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में थाना क्षेत्र के ईब्राहिमपुर गांव निवासी आर्यन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आर्यन से घटना में संलिप्त अन्य के बारे मे पूछताछ में उसने दो अन्य लोगों के बारे मे बताया गया। आर्यन की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के ईब्राहिमपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार एवं भगवानपुर रत्ती गांव निवासी किशन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। मालूम हो कि विगत 20 नवंबर को हिमांशु चकअलहलाद पोखर स्थित सोने चांदी की दुक...