मेरठ, अप्रैल 24 -- थापर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को भगवान आदिनाथ की स्वर्ण रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल से सराबोर हो गया। यात्रा की शुरुआत जैन धर्म के पांच ध्वजों और अहिंसा परमो धर्म का संदेश लिए भक्तों के साथ हुई। इसके बाद बैंड बाजों, नफीरी-ताशा दल और भजन मंडली ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में जैन धर्म पर आधारित तीन आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। स्वर्ण रथ पर भगवान आदिनाथ को विराजमान किया गया। खवासी बनने का सौभाग्य नीरज कुमार जैन को प्राप्त हुआ, सारथी की भूमिका धन कुमार जैन, दक्ष जैन और आरव जैन ने निभाई। कुबेर बनने का सौभाग्य अनुज जैन परिवार को मिल...