मथुरा, अगस्त 17 -- हरियाली तीज पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन पाने को जनसमूह उमड़ पड़ा। हरे वस्त्र धारण कर सोना जड़ित चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी के दर्शन को श्रद्धालु लालियत नजर आये। भीड़ नियंत्रण को प्रशासन ने सख्त इंतज़ाम किये। वन वे रूट और रेलिंग के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी हुई। साल में एक बार हरियाली तीज को बांके बिहारी महाराज स्वर्ण रजत हिंडौला में दर्शन देते हैं। शनिवार को बांके बिहारी लाल को मंदिर के गर्भ-गृह से बाहर निकालकर जगमोहन में करीब 32 फुट चौड़े व 12 फुट ऊंचे विशाल स्वर्ण-रजत हिंडौला में विराजजित कराया गया। यह भी पढ़ें- Mathura News: हरियाली तीज-उल्लास में डूबा बरसाना, स्वर्ण हिंडोले में लाडिलीजी ने दिए दर्शन दोनों ओर प्रतीकात्मक सखियां खड़ी की गई जो बिहारीजी को झूला झूलाती दिखीं। ठाकुरजी को पर्...