अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सोने की कीमतों में आई बेतहाशा वृद्धि का असर अब सिर्फ जेवरात तक सीमित नहीं रहा, दवाओं तक भी पहुंच गया है। आयुर्वेद की कई महत्वपूर्ण दवाओं में इस्तेमाल होने वाली स्वर्ण भस्म महंगी होने से इनके दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में मरीजों की जेब पर बढ़ते बोझ को देखते हुए चिकित्सकों ने एक नया रास्ता निकाला है। अब सोने के बर्क की भस्म बनाकर दवाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि इलाज भी जारी रहे और खर्च भी कुछ कम हो सके। आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म को बेहद प्रभावी और शक्तिवर्धक माना जाता है। नर्वस सिस्टम की गड़बड़ी, वात रोग, कमजोरी, हृदय संबंधी समस्याएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली कई दवाओं में इसका उपयोग होता रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय में सोने के दामों में आई तेज वृद्धि ने आयुर्वेदिक दवाओं के बाजार को भी प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.