अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या। दिल्ली एनसीआर फरीदाबाद में टीम इंडिया कोच दीपक दुबे के मार्गदर्शन में 13 से 19 अप्रैल तक आयोजित द्वितीय तप स्पोर्ट्स शूटिंग चैम्पियनशिप- 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में आरटीओ ऋतु सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर अयोध्या का नाम रोशन किया है। टीम इंडिया कोच दीपक दुबे ने उन्हें गोल्ड मेडल और मोमेंटो तथा डायरी भेंटकर शुभकामनाएं दीं।आरटीओ ने शूटिंग को मानसिक आत्मबल बढ़ाने वाला खेल बताया। अपनी जीत का श्रेय माता- पिता को दिया और सरकार की खेलो इंडिया नीति की सराहना की। इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश से कुल 425 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह भी पढ़ें- वसीम खान स्टेट के लिए चयनित -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.