रांची, जुलाई 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। नेतरहाट में आयोजित राज्यस्तरीय योग शिविर में स्वर्ण पदक जीतने वाले योग खिलाड़ी कविलाश बैठा का बुधवार को गोंदलीपोखर में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रिझु नायक ने की। इस अवसर पर कविलाश बैठा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। डॉ. रिझु नायक ने कहा कि कविलाश की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड का नाम रोशन करेंगे। मौके पर राजेश महतो, हिमालय चौधरी, वीरेंद्र सिंह भोगता, शिवलाल महतो, सिकंदर अंसारी, चंदन महतो, एकरामुल अंसारी, झब्बुलाल महतो, मजबुल खान, आतिश महतो, सज्जाद अंसारी, बिहारी साहू, श्रवण चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में दुमका क...