रामगढ़, दिसम्बर 22 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला पांचवी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामगढ़ जिला मास्टर एथलेटिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही। प्रतियोगिता में टीम ने कुल 10 स्वर्ण, 5 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया था। उसमें स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी भीम बहादुर गिरी शामिल थे। उन्हें भाजपा रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी ने अपने आवासीय कार्यालय में सोमवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। टीम के इस शानदार प्रदर्शन की बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। भीम बहादुर गिरी ने भी दिल की गहराइयों से रंजन फौजी जी का धन्यवाद आभार प्रकट किया। कहा कि इससे अच्छा प्रदर्शन करूंगा, आप सभी के हौसला उपजाई से मेरा मनोबल बढ़ाता है, देश का मान सम्मान के लिए कार्य करूंगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.