गया, जनवरी 13 -- धीरू दास ने बताया कि होनहार रॉकी कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि रॉकी कुमार ने खेल के क्षेत्र में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक जीतकर पूरे समाज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आश्रम के युवाओं द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र, डायरी और दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया ताकि छात्र-छात्राएं खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम ऊंचा करें। इस अवसर पर अध्यक्ष धीरू दास, बिरालाल दास, राकेश कुमार, राहुल कुमार, चित्तरंजन कुमार, नंदलाल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.