रुद्रपुर, मई 29 -- किच्छा, संवाददाता। वेदिक ग्लोबल स्कूल के छात्र मो. असद के स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम चैम्पियनशिप में वेदिक ग्लोबल स्कूल के छात्र मोहम्मद असद ने सब-जूनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी सफलता पर वेदिक ग्लोबल स्कूल की प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य अर्चना गोयल ने मोहम्मद असद को सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों व अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना एवं संघर्षशीलता विकसित करते है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में वेदिक ग्लोबल स्कूल शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में नई पहचान स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। यह भ...