मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरनगर। जनपद खिलाड़ी अर्जुन देशवाल ने अंतर्राष्ट्रीय खेल पटल पर देश और जिले का नाम एक बार फिर से रोशन किया है। जापान में आयोजित 20वें एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अर्जुन देशवाल का जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा अभिनंदन किया। बुधवार को प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने अर्जुन देशवाल के पैतृक गांव बसेड़ा पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव और विभागीय अधिकारियों ने अर्जुन देशवाल को पटका व फूलमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी। खेल अधिकारी ने कहा कि अर्जुन देशवाल मुजफ्फरनगर के वास्तविक गौरव हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और असाधारण खेल प्रतिभा के दम पर प्रो-कबड्...