देहरादून, दिसम्बर 15 -- मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन ने नगरपालिका व टैवर्न के सहयोग से मसूरी से अमृत सर 510 किमी व मसूरी से दिल्ली 320 किमी रोलर स्केटिंग रैली की स्वर्ण जयंती पर रैली में प्रतिभाग करने वालों सहित 14 रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मालरोड कुलड़ी पुलिस चौकी के निकट आयोजित रोलर स्केटिंग रैली की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अनिल रतूड़ी, गोपाल भारद्वाज, अजय मार्क, सिंघारा सिंह, रवीद्र रौथाण, रूपचंद, शूरवीर रावत, शिव पैन्यूली, नंद लाल सोनकर, बीना सिंह भारद्वाज, व मरणोपरांत सूरत सिंह रावत, गुरूदर्शन सिंह, राजेंद्र पंवार, नंद किशोर बंबू को शॉल, पुष्पगुच्छ व प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आज जरूरत है कि मसूरी में इतिहास बन चुके स्केटिंग ...