स्वर्ण की चमक बरकरार रखने उतरेगी यूपी की टीम
बरेली, सितम्बर 5 -- श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली 29वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। पिछले वर्ष रांची, झारखंड में हुई 28वीं सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में यूपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नागालैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। यूपी सेपक टाकरा टीम शुक्रवार को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई। प्रदेश की टीम में विभिन्न जिलों के प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में बरेली के पांच बालक और बालिका वर्ग में सात खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम कश्मीर रवाना टीम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.