विकासनगर, जून 28 -- राकेश खत्री महासू मंदिर हनोल में स्वर्ण कलश स्थापना के बाद पशु बलि की प्रथा बंद होगी। रविवार को मंदिर परिसर में स्थानीय हक-हकूकधारियों, मंदिर प्रबंधन समिति और क्षेत्रवासियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कलश स्थापना के लिए 19 से 21 नवंबर तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

बैठक की चर्चा बैठक में मंदिर प्रबंधन समिति के मुख्य संरक्षक और शांठीबिल के बजीर दीवान सिंह राणा और विशिष्ट सदस्य स्याणा चमन सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। देवता की आज्ञा के अनुसार 19 नवंबर को मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापना होगी, जबकि 20 और 21 नवंबर को हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

स्वर्ण कलश स्थापना का प्रभाव मंदिर समिति ने स्पष्ट किया है कि स्वर्ण कलश स्थापना के बाद महासू मंदिर...