हरदोई, दिसम्बर 14 -- हरदोई। स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख सर्वेश पांडे के आवाहन पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष आलोक शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि एससी/एसटी एक्ट को समाप्त किया जाए। आरक्षण जातिगत आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति के आधार पर लागू किया जाए। स्वर्ण आयोग का गठन किया जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद आलोक शुक्ला ने कहा कि यदि आज दिए गए ज्ञापन पर शासन-प्रशासन द्वारा कठोर एवं ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्वर्ण आर्मी देशभर के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी। व...