घाटशिला, मई 20 -- गालूडीह। गालूडीह स्वर्णरेखा बराज डैम के 17 नंबर का फाटक बीते 4 साल बाद उठेगा। इसे लेकर युद्ध स्तर से काम चल रहा है। मंगलवार को काउंटर वैट सहित सारे उपकरण लगा दिए गए हैं। इसके चलते स्वर्णरेखा बराज डैम का आवागमन बंद कर दिया गया, इसके बाद उसका परीक्षण किया गया। बता दें कि बराज डैम में 18 फाटक हैं। जिसमें से 17 नंबर फाटक का 2022 में काउंटर वैट गिर गया था, तब से 17 नंबर फाटक गिरा हुआ था। इसके बाद जब फाटक मेंटेनेंस का टेंडर हुआ तब इस पर कार्य शुरू हुआ। कार्यपालक अभियंता प्रीतेश होड़ो ने बताया कि 2022 में काउंटर वैट गिर गया था। बराज डैम 1990 में बना था। इसका ड्राइंग डिजाइन खोज कर मेजरमेंट हुआ। ड्राइंग के अनुसार फेब्रिकेशन हुआ। उसके बाद काउंटर वैट तैयार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...