स्वर्णरेखा नदी से मिले शव की हुई पहचान
रांची, अगस्त 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। साल्हन स्थित स्वर्णरेखा नदी से रविवार को बरामद युवती के शव की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के कामता रसाबेड़ा निवासी सोहरा बेदिया की पुत्री 25 वर्षीया बैशाखी कुमारी के रूप में हुई है। वह कोकर में रहकर लोगों के घरों में काम करती थी। मृतका के भाई चैता बेदिया सहित अन्य परिजनों ने रिम्स पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, बैशाखी 12 अगस्त से लापता थी और उसी दिन से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के कारणों और आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.