जमशेदपुर, जून 21 -- सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु के पास स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव को नदी में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी फैज अहमद ने बढ़ाया कि मृतक की उम्र लगभग 30 साल है। शव देखकर प्रतीत होता है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। युवक की मौत नहाने के दौरान डूबने से हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- रिन्द नदी में किशोर का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...