घाटशिला, मार्च 17 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बोरागाड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपड़ा नागुडसाई स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक रहस्यमयी और भारी-भरकम लोहे की वस्तु मिलने से पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल है। ग्रामीणों के बीच ऐसी चर्चा है कि यह वस्तु शायद द्वितीय विश्व युद्ध के समय का कोई बम हो सकता है।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुछ ग्रामीण पानीपड़ा नागुडसाई घाट पर अवैध बालू की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान जमीन के काफी नीचे किसी कठोर धातु के टकराने का अहसास हुआ। कौतूहलवश जब ग्रामीणों ने मिलकर उस जगह की पूरी खुदाई की, तो लोहे की एक विशालकाय और अजीबोगरीब वस्तु बाहर निकली।जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि बहरागोड़ा ...