रांची, जून 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया के केतारी बागान इलाके में स्वर्णरेखा नदी से कूड़ा-कचरा निकालने के साथ ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति से संबद्ध सदस्यों ने रविवार को इक्कीसो महादेव स्थान से लेकर पुल तक नदी के तट पर पड़े प्लास्टिक, थर्मोकोल और अन्य तरह के वैसे सामान, जिससे नदी का जल और प्रदूषित हो रहा है, को बाहर निकाला। नदी तट और पानी के अंदर पड़े कचरे को बाहर निकालने के बाद थैलियों में भरा गया, जिसे बाद में कायदे से निस्तारण के लिए निगम के सफाई वाहन से जुड़े कर्मियों को सौंपा जाएगा। इस मौके पर नगर विकास विभाग एवं नगर निगम से नदी के मुहाने पर उच्च क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की मांग की गई और नदी को साफ रखने को लेकर जन जागरण अभियान चलाने समेत समाज के हर वर्ग के लोगों को इससे...