घाटशिला, जुलाई 22 -- गालूडीह, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने से गालूडीह बराज पर दबाव बढ़ने लगा है। एहतियात के तौर पर सिंचाई विभाग ने बराज के फाटक संख्या-3 और 4 को आंशिक रूप से खोल दिया है, ताकि अतिरिक्त पानी की सुरक्षित निकासी हो सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बराज में पानी की आवक बढ़ने के बाद दोनों फाटकों को करीब एक से तीन मीटर तक खोला गया है। इससे अतिरिक्त पानी लगातार नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे बराज पर दबाव नहीं बने। फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन विभाग पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्वर्णरेखा नदी में बढ़ा जलस्तर, बराज के खोले गए 2 फाटक सिंचाई विभाग ने बताया कि दायीं मुख्य नहर के माध्यम से...