रांची, फरवरी 15 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगड़ी चौक स्थित शिव मंदिर, स्वर्णरेखा नदी की उद्गम स्थली रानीचुंआ स्थित पांडेश्वर शिव मंदिर, टिकरा टोली स्थित मनोकामना शिव मंदिर, देवरी स्थित शिव मंदिर और गंगाधारा शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपरदाहा स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जिला परिषद सदस्य पूनम देवी और समाजसेवी बजरंग महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। वहीं, देवरी स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, विशाल भंडारा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...