पटना, मार्च 27 -- राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल में प्रत्येक पुष्य नक्षत्र के दिन मुफ्त में स्वर्णप्राशन की खुराक बच्चों को पिलायी जाती है। अब 16 वर्ष तक के किशोरों को भी यह खुराक दी जाएगी। अस्पताल का शिशु रोग विभाग प्रत्येक महीने पुष्य नक्षत्र के दिन अस्पताल परिसर में ही कैंप लगाकर स्वर्णप्राशन की खुराक देता है। इससे पहले 12 वर्ष तक के बच्चों को ही स्वर्णप्राशन दिया जाता था। शिशु रोग विभाग के डॉ. अरविंद चौरसिया ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल अभी तक 40 हजार बच्चों को स्वर्णप्राशन की खुराक पिलायी जा चुकी है। शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों को यह खुराक दी जाएगी। स्वर्णप्राशन में स्वर्ण भष्म और घृतब्राह्मी का मिश्रण होता है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद करता है। नियमित रूप से स्वर्णप्राशन की खुराक देने से बच्चे में बल,बुद...