रांची, अगस्त 23 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रविवार को होटल बिशु पैलेस, हटिया में स्वर्णकार सावन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। झारखंड की धरती पर पहली बार आयोजित इस भव्य पारिवारिक एवं सांस्कृतिक समारोह में समाज की महिलाओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी दिव्यानंद, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी, धर्मेंद्र सोनी और संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सावन के रंग में रंगे इस समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सावन महोत्सव में गीतों पर झूमी महिलाएं सावन गीतों सहित विभिन्न लो...