वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान वाराणसी की ओर से रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन है। नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम लॉन में स्वजातीय सात जोड़े इनमें शामिल होंगे। शुक्रवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न होगा। सामूहिक बरात मैदागिन से विवाह स्थल तक जाएगी। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक रवि सर्राफ ने कहा कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा, विधायक मोहन वर्मा, एमएलसी जीवनलाल, नन्हेंलाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में यूपी, छत्तीसगढ़,गुजरात, महा...