फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। स्वर्णकार समागम उत्तर प्रदेश के संयोजक मनीष वर्मा और सहसंयोजक राजेश सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर समाज को संगठित करने पर जोर दिया। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी के आवास पर हुई बैठक में आगामी पंचायत और 2027 विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी की रणनीति बनाई गई। मनीष वर्मा ने कहा कि समाज को एकजुट कर राजनीतिक पहचान मजबूत की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अपने उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उन्होंने सितंबर में लखनऊ में बड़ी रैली आयोजित करने की भी घोषणा की। बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...