एटा, जनवरी 23 -- बंसत उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने बैंड बाजे, ढोले, झांकियों के साथ भगवान श्रीराम की 122 वीं वार्षिक रथ यात्रा निकाली। बसंत पंचमी पर मुख्य बाजार घंटाघर स्थित स्वर्णकार समाज मंदिर में सुबह विधि-विधान से हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें समाज के लोगों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दीं। इसके बाद मंदिर सभा के बीच भगवान की प्रतिमा को रथ पर विराजमान करने के लिए परंपरागत बोली लगाई गई। इसके बाद भगवान श्रीराम की मनोहारी चांदी की प्रतिमा को आकर्षक पीतल के रथ पर विराजमान किया गया। रथयात्रा में आधा दर्जन से अधिक बैंड बाजों की मधुर धुन पर युवा थिरकते नजर आए। यात्रा में शामिल भगवान वेंकटेश्वर की भव्य झांकी, राम दरबार और घुड़सवारों का जत्था आकर्षण का केंद्र रहा। क्षत्रिय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.