दुमका, मई 19 -- दुमका। झारखंड राज्य स्वर्णकार समाज ने दुमका उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हो रही डकैती, लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। दुमका स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पंकज वर्मा ने प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी और व्यवसायियों को सुरक्षा देने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया कि दुमका जिले में स्वर्ण व्यवसायी लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं, लेकिन संबंधित थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

घटनाओं का विवरण समाज ने चार प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया। पहली घटना 14 जनवरी 2026 की रात सरैयाहाट में हुई, जहां श्रवण प्रसाद साह की दुकान श्रवण ज्वेलर्स में सेंधमारी कर ल...