जौनपुर, मार्च 10 -- जौनपुर। स्वर्णकार समाज का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह रविवार को नगर के राजा साहब फाटक स्थित राजमहल में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ, संस्थापक/संरक्षक नन्हें लाल वर्मा, कार्यक्रम संयोजक विनीत सेठ, संरक्षक अशोक सेठ, मानिक चंद सेठ, दिनेश सेठ, चन्द्र प्रताप सोनी तथा मुन्ना लाल सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रथम चरण में मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ ने राजकुमार सेठ को अध्यक्ष, विनीत सेठ (गहना कोठी) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विष्णु सेठ को महामंत्री और अनिल सेठ को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। संस्थापक/संरक्षक नन्हें लाल वर्मा ने सुनील सेठ, बंशीधर सेठ, विनय बरौतिया, विनोद सेठ, राधेश्याम सेठ, सूरज सेठ, अनिल कुमार वर्मा, सन्नी वर्मा, संतोष सेठ,...