गिरडीह, सितम्बर 8 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय बाजार स्थित एमबी मैराज हॉल में रविवार शाम अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ गांडेय प्रखंड इकाई ने शोक सभा का आयोजन कर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नगर विकास मंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके राजनीतिक जीवन पर चर्चा की और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। शोक सभा में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार स्वर्णकार, भीम कुमार स्वर्णकार, प्रकाश स्वर्णकार, शंकर भारती, कैलाश स्वर्णकार, अजय कुमार स्वर्णकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Godda News: नगर परिषद कार्यालय में दिवंगत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Dha...