वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की ओर से रविवार को सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत तीन जोड़ों की सगाई कराई गई। चंद्रिका नगर कॉलोनी स्थित मंजुला भवन में यह रस्म निभाई गई। हुकुलगंज निवासी मंशा देवी और रामलखन, बस्ती निवासी चंचल सोनी और लवकुश सोनी एवं पड़ाव निवासी आकाश वर्मा और पूजा सोनी (जालंधर) की सगाई हुई। जालंधर से युवती शोभा कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाई थीं इसलिए वीडियो क्रांफ्रेसिंग से सगाई हुई। इस अवसर पर संस्थापक योगेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक रवि सराफ, जिलाध्यक्ष किशोर सेठ, अनिल चंचल, ज्योति सोनी, सरिता सराफ, दयाशंकर सेठ, कमल कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, रौनी वर्मा, बेबी सेठ, सुनीती सिंह, कृष्ण नारायण सोनी, राकेश वर्मा, सरोज सेठ, कमलेश चंद्र वर्मा, विष्णु दयाल सेठ, संतोष सेठ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...