धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। स्वर्णकार कारीगर का पूरा परिवार आज भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। ऐसा न हो कि कारीगरों को परिवार के साथ आत्महत्या करनी पड़े। उक्त बातें स्वर्णकार कारीगर संघ के प्रतिनिधियों ने कहीं। गुरुवार को संघ के प्रतिनिधि रणधीर वर्मा चौक पर धरना दे रहे थे। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि गोल्ड कंट्रोल एक्ट एवं एक्साइज ड्यूटी लगाकर सोना और चांदी को शेयर मार्केट से हटा कर लाखों सोनार कारीगरों के परिवारों को इस समस्या से निजात दिलाने की कृपा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...