आरा, फरवरी 2 -- -29 मार्च को मिर्जापुर महासम्मेलन में सहभागिता का किया आह्वान -देश और राज्य दोनों स्तर पर स्वर्णकार आयोग गठन की पुरजोर मांग जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के सदर बाजार स्थित जयशंकर प्रसाद स्वर्णकार के आवास पर स्वर्णकार समाज ने अपने कुलगुरु संत नरहरी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के गणमान्य लोगों की ओर से संत नरहरी महाराज के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत नरहरी महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। जयंती समारोह के दौरान समाज ने अपनी मांगों के माध्यम से स्पष्ट राजनीतिक संदेश भी दिया। उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में सरकार से स्वर्णकार समाज को अति पिछड़ा वर्ग का दर्जा देने की मां...