पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पिछड़े, दलित व वंचित समाज के संघर्षशील नेता रहे स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि 16 जून को मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में ओडिसा के पूर्व राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पुण्यतिथि समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने मेदिनीनगर नगर निगम के शाहपुर मोहल्ला स्थित अपने आवासीय परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि स्वर्गीय अनिल चौरसिया केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। आज ऐसे विचारों वाले नेताओं की कमी महसूस की जा रही है। स...