अल्मोड़ा, नवम्बर 28 -- स्वर्गपुरी पांडवखोली में ब्रह्मलीन महंत महाराज नागा बाबा बलवंत गिरि की 32 वीं पुण्यतिथि इस बार एक दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दौरान वहां विशाल भंडारे का आयोजन होगा। बताते हैं कि महाभारत काल में जब पांडवों को अज्ञातवास हुआ था। तब पांचों पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ इसी स्थल पर रहे थे। यहां पर बुग्यालनुमा स्थल है। कहा जाता है कि इसी स्थल पर भीम आराम करते थे। इसे भीम की गुदड़ी कहा जाता है। हजारों साल बाद ब्रह्मलीन महंत बलवंत गिरि महाराज की नजर इस स्थल पर पड़ी तो उन्होंने इसके विकास के लिए प्रयास किए। भव्य मंदिर का निर्माण कराया। अब पथ भ्रमण संघ ने लोगों के सहयोग से यहां आश्रम बना दिया है, ध्यान मठ केंद्र बन गया है। टावरनुमा मठ में ध्यान लगाया जाता है। 30 नवंबर से यहां तमाम धार्मिक अनुष्ठान शुरु होंगे। इसके बाद स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.