चम्पावत, जुलाई 29 -- सतीश जोशी, चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का सफलतापूर्वक उपयोग करते हुए स्वयं का स्वरोजगार स्थापित किया करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया। बबीता उरियाल, मीना देवी एवं पूजा देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य, स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा समाज के प्रति उनके प्रेरणादायी योगदान के लिए एसएसबी की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उप कमांडेंट नवनीत कुमार यादव ने कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम की वास्तविक सफलता तभी मानी जाती है जब प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी अपने कौशल को स्थायी रोजगार में परिवर्तित करें और समाज के अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...