बरेली, जून 6 -- बरेली। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय द्वारा शनिवार को तहसील सदर में स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं, बैंक वित्त पोषित योजनाओं, व्यावसायिक प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना और टूल-किट योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और ऋण प्राप्त करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...