लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ, संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में कौशल विकास एवं एंटरप्रेन्योरशिप पर एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ। यहां उद्यमिता विकास एवं कौशल विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से एंटरप्रेन्योर एक्सपर्ट आशुतोष मिश्र ने उद्यमिता विकास से कौशल विकास के माध्यम से कौशल, ज्ञान और व्यावसायिक क्षमता जैसे तत्वों पर विस्तार से चर्चा की। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने कहा कि स्वरोजगार युवाओं को एक बेहतर भविष्य उपलब्ध करा रहा है। परियोजना प्रमुख ममता चौहान ने व्यक्तिगत रुचियों को ध्यान में रखकर अपना कैरियर चुनने पर बल दिया, जिसमें स्वरोजगार और एंटरप्रेन्योरशिप एक सुनहरा भविष्य हो सकता है। जिसके माध्यम से हम राष्ट्र की निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। संचालन डॉ. उपेन्द्र कुमार समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

हि...